बिलासपुर में एसपी साक्षी वर्मा को सम्मानित करते आयोजक।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के अंतर्गत बिलासपुर स्थित टीके सिस्टम के ट्रेनिंग सेंटर में सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब के सहयोग से नशा निवारण अभियान कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने शिरकत की तथा टीके सिस्टम की डायरेक्टर सुश्री वीशी विशेष रूप से मौजूद रहीं।
सेंटर के मैनेजर पवन कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा को तथा विशेष अतिथि डायरेक्टर विशी को हिमाचली टोपी तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। युवाओं को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि युवा देश निर्माण में आगे आएं। आज का युवा देश का भविष्य है। युवा नशे के जाल में फंसकर अपने भविष्य को खराब ना करें।
इस दौरान टीके सिस्टम के डायरेक्टर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान के राज्य समन्वयक एवं रेनबो स्टार क्लब के अध्यक्ष ईशान अख्तर, हिंदू मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के ब्रांड एंबेसडर सुशील पुंडीर, रेनबो स्टार क्लब के संरक्षक एवं रेडक्रॉस अवॉर्डी शीला सिंह ने भी नशे के दुष्प्रभाव के में संदर्भ में युवाओं को जागरूक किया।
इस मौके पर प्रशिक्षुओं द्वारा नशे के विषय पर एकांकी भी प्रस्तुत की गई तथा युवाओं इशरत खान, पल्लवी, आशना शर्मा, दीक्षा शर्मा ने भी नशे के प्रति अपने विचार भी रखे। कार्यक्रम के उपरांत पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने नशा निवारण अभियान को गति देने हेतु ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान के बैनर तले रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह रैली पूरे शहर में परिक्रमा कर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए शहर भर में घूमी।