बिलासपुर। मुख्य सचिव श्री कांत बाल्दी ने बिलासपुर में वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की, वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर पर आ रही शिकायतों के निपटारे को लेकर भी चर्चा की गई। जबकि कीरतपुर-मनाली हाईवे निर्माण में बिलासपुर जिले में हो रही देरी को लेकर एनएचएआई को जमकर फटकार लगाई। वहीं आदेश दिए की फोरलेन का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए। बैठक में उपायुक्त बिलासपुर के अलावा विभिन्न विभागों और प्रोजेक्टों के अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
मुख्य सचिव प्रदेश सरकार वीरवार दोपहर बाद बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से बैठक की और जिले में चल रहे विकासात्मक कार्यों पर भी चर्चा की। इस दौरान फोरलेन निर्माण में हो रही देरी को लेकर उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को तलब किया। वहीं उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को जम कर लताड़ा। वहीं आदेश दिए कि कार्य को जल्द शुरू कर समय रहते पूरा किया जाए।
इसके अलावा बिलासपुर के कोठीपुर में बन रहे एम्स निर्माण में लगी कंपनी के अधिकारियों से भी निर्माण कार्य को लेकर चर्चा की। वहीं अधिकारियों से एम्स निर्माण के पूरे स्टेट्स की रिपोर्ट ली। मुख्य सचिव एम्स निर्माण की गति को लेकर संतुष्ट दिखे। इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर पर आ रही शिकायतों और उनके समाधान के बारे में चर्चा की गई।
इस मौके पर विभिन्न विभागों के चल रहे विकासात्मक कार्य पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं अधिकारियों को कड़े आदेश दिए गए कि समय रहते सभी कार्य पूरे किए जाएं। वहीं साफ किया कि मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर पर आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।