फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद में त्रैमासिक बैठक का आयोजन

विज्ञापन
जिला परिषद बिलासपुर की त्रैमासिक बैठक में भाग लेते अध्यक्ष, सदस्य व अधिकारी - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला परिषद बिलासपुर में त्रैमासिक बैठक अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विनय कुमार धीमान, विनय कुमार शर्मा और समस्त जिला परिषद सदस्यों सहित पंचायत समिति अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में शिक्षा, सड़क, पीने के पानी और परिवहन की समस्याओं पर विशेष चर्चा की गई।
विज्ञापन

अमरजीत सिंह ने बताया किया जिला परिषद वार्ड कुटैहला क्षेत्र के तहत आने वाले कई इलाकों में सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने कह समस्या सबके सामने रखी। उन्होंने कहा कि 14वें वित्त आयोग में सभी ग्राम पंचायतों को 13,34,63,940 रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। वर्ष 2019-20 के लिए इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया है। ग्रामीण सड़कों, स्वच्छता पेयजल और अन्य सुविधाओं के लिए इस राशि को पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य वित्त आयोग अनुदान के तहत 2019-20 के लिए जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए धनराशि पंचायतीराज विभाग के माध्यम से दी गई है।
बैठक में 14वां वित्त आयोग और पंचायत समितियों तथा जिला परिषद के तहत गत वर्षों में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा खंड विकास अधिकारियों, लोक निर्माण विभाग, आईपीएच के साथ की गई। जो कार्य अभी तक आरंभ नहीं हुए हैं। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तुरंत आरंभ करवाए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें