फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 गांवों के लोगों की होगी आंखों और शुगर की जांच

Tue, 12 Apr 2016 10:55 PM IST
राजकुमार सेन / अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने मैदान में चोटिल खिलाड़ियों को मौके पर ही मरहम पट्टी देने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
जिला के 50 गांवों और वार्डों के 50 साल से अधिक उम्र के लोगों का घर-घर जाकर शुगर और आंखों की निशुल्क जांच की जाएगी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमें लोगों के घरों में जाकर उनकी स्वास्थ्य जांच करेगी।
विज्ञापन


इससे 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को घर पर  ही सेहत का पूरा ब्यौरा मिल जाएगा। इसके साथ बीमार मरीजों का निशुल्क उपचार किया जाएगा। एम्स से आई टीम ने बिलासपुर जिला को कलस्टर एरिया में बांटा है।

इसके तहत जिला में गांवों और वार्डों का चयन किया गया है। इसमें अहम बात यह है कि सर्वे के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों के चिन्हित मरीजों का इलाज भी मुफ्त किया जाएगा। दृष्टिहीन मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


यदि रोगी का उपचार एम्स में करने की आवश्यकता होगी, तो इलाज के लिए एम्स रेफर किया जाएगा। जिला में हो रहे इस सर्वे से हजारों लोग लाभान्वित होंगे।

बिलासपुर सदर के दस गांव
सर्वे में भराड़ी के अंतर्गत सात गांव, बिलासपुर सदर के 10 गांव और एक नगर परिषद का वार्ड, घुमारवीं के सात गांव और नगर परिषद के दो वार्ड, झंडूता के 14 गांव सहित नगर पंचायत तलाई का एक वार्ड और श्रीनयना देवी जी के आठ गांवों को शामिल किया गया है।  

इन गांवों के लोगों की होगी जांच
-भराड़ी के अंतर्गत बरोटा, दधोल-खुर्द, हरितल्यांगर, हटवाड़, लैहरी-सरेल, सलौंआ-उपरली और तड़ौन
 
-बिलासपुर सदर के बरमाणा, जबली, जंगल-सुंगल, कसोल, निहार, सहरेली, परंगल, सिहड़ा, सोलग-जुरासी, खैरियां 1द्मस्द्भ नगर परिषद वार्ड नंबर-2।
-घुमारवीं के अंतर्गत बल्लू-खरयाला, चलैहली, कुह, कुठेड़ा, मछवाण, मोहड़ा, टकरेड़ा, नगर परिषद घुुमारवीं के वार्ड नंबर-4 और वार्ड -5 शामिल हैं।
-झंडूता के बैहनां-ब्राहम्णां, बैहनां-जट्टां, बकैण, बल्हसीणा, बैरी-दड़ोला, जैश्रीदेवी, जांगला, झंडूता, जोल, कलोल, कसेह, पराहू, रैली, समोह और तलाई का वार्ड -4  
-श्रीनयना देवी जी के बस्सी, दभेटा, जंदोड़ी, माकड़ी, नकराणा, पलसद, गसौड़ और सियूण में लोगों के आंखों की जांच की जाएगी।

कोट
अधंता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत डा. पीआर सेंटर (एम्स) नई दिल्ली द्वारा पूरे देश में 30 जिलों का नेशनल अंधता पर सर्वे किया जा रहा है। इसमें बिलासपुर जिला को भी शामिल किया गया है। यह सर्वे आचार्य प्रवीण वशिष्ठ सामुदायिक नेत्र विभाग अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली की देखरेख में किया जा रहा है। इसमें जिला बिलासपुर के 50 गांवों और वार्डों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम घर-घर जाकर 50 साल से अधिक उम्र के लोगों की शुगर और आंखों की निशुल्क जांच करेगी।
विज्ञापन

                                      मानसी सहाय ठाकुर, उपायुक्त बिलासपुर। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें