मायके पक्ष के लोग पहुंचे पहुंचा, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के तहत गांव झमराड़ियां में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बंदना पत्नी सचिन निवासी गांव झमराड़ियां, डाकघर दसलेहड़ा, तहसील झंडूता के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, बंदना ने अपने ससुराल में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष भी मौके पर पहुंच गया है। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस थाना तलाई की टीम भी मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।