फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिमला-धर्मशाला हाईवे की विवादित भूमि पर फिर हुई निशानदेही

Thu, 23 Jan 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के मंगरोट में हाईवे पर विभागीय कर्मी निशानदेही का काम करते हुए। संवाद
विज्ञापन
- विभागीय टीम ने एक सप्ताह में चार बार की नाप-नपाई
विज्ञापन


- दो साल से चल रहा विवाद, व्यक्ति का दावा हाईवे की आठ विस्वा भूमि उसकी



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। शिमला-धर्मशाला हाईवे पर मंगरोट में विवादित भूमि पर वीरवार को फिर से निशानदेही हुई। विभाग की ओर से एक सप्ताह में चौथी बार निशानदेही की गई। अब निशानदेही की रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट में पेश की जाएगी। इसके बाद विवादित भूमि पर फैसला होगा।
विज्ञापन


तहसीलदार सदर की अगुवाई में विभागीय टीम ने 15, 17 और 18 जनवरी को भी विवादित भूमि की निशानदेही की थी। वीरवार को विभागीय टीम एक बार फिर मंगरोट पहुंची और दिनभर निशानदेही का काम किया। विवादित भूमि का मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। राजन कांत नाम का एक व्यक्ति हाईवे की आठ विस्वा भूमि पर अपना दावा करता है। वह हाईवे की भूमि पर कब्जा करने भी कोशिश कर चुका है। उसने 2 जनवरी को भी हाईवे पर मिट्टी, गोबर के ढेर लगा दिए थे। बार-बार हाईवे बाधित होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। बता दें कि दिसंबर 2022 में उच्च न्यायालय के आदेश पर मंगरोट में हाईवे के किनारे से राजन कांत शर्मा का खोखा को हटाया गया था। इसके बाद से भूमि विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें