फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: करवा चौथ पर बाजार सजे, मौसम ने फीकी की खरीदारी

Fri, 30 Oct 2026 05:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
नाहन बाजार में करवाचौथ पर्व के दिन श्रृंगार का सामान खरीदती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। करवा चौथ को लेकर नाहन के बाजारों में खरीदारी का दौर जारी रहा। त्योहार के मद्देनजर महिलाओं ने मिठाई, शृंगार सामग्री और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की। हालांकि, मौसम खराब होने के कारण करवा चौथ के दिन बाजार में लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। इससे बाजारों में सामान्य दिनों और त्योहार से पहले जैसी रौनक नजर नहीं आई।
करवाचौथ को लेकर महिलाओं में पर्व से पहले ही खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने बड़ी संख्या में बाजार पहुंचकर अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी की। इस दौरान मिठाई और शृंगार से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी को लेकर महिलाओं में उत्साह रहा। करवाचौथ के अवसर पर बाजारों में पर्व से संबंधित सामान की खरीदारी के लिए लोग पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खराब मौसम का असर बाजार की चहल-पहल पर भी दिखाई दिया। करवाचौथ के दिन मौसम अनुकूल न होने के कारण बाजार में कम ही लोग नजर आए। इसके बावजूद लोगों ने अपनी जरूरत के सामान की खरीदारी की। पर्व को लेकर बाजारों में दुकानदारों ने भी तैयारियां की थीं, जबकि महिलाओं ने करवा चौथ से पहले ही खरीदारी कर अपनी तैयारियां पूरी कर ली थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें