फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोर्ट की अनुमति के बिना चिट्टा आरोपी को तीन माह तक जेल में रख सकती है पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चिट्टा कारोबार में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई कर रही सरकार
विज्ञापन

अब तक 60 से ज्यादा कर्मचारी किए जा चुके हैं चिह्नित, जिनमें 15 पुलिस विभाग से
कंदरौर में आयोजित कार्यक्रम में बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी
नशा उन्मूलन जागरूकता पर लुहणू से कंदरौर तक मैराथन का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरकार ने पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट में संशोधन करते हुए ऐसे प्रावधान जोड़े हैं, जिनके तहत चिट्टा कारोबार में संलिप्त आरोपियों को पुलिस बिना अदालत की अनुमति के तीन महीने तक जेल में रख सकेगी। इसके साथ ही चिट्टा कारोबार में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई जारी है। अब तक 60 से ज्यादा कर्मचारी चिह्नित किए जा चुके हैं, जिनमें 15 पुलिस विभाग से हैं।
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी कंदरौर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मंत्री ने युवाओं से नशा न करने और नशामुक्त समाज के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। कहा कि चिट्टा नशे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति की सूचना 112 नंबर पर गोपनीय रूप से दी जा सकती है। चेताया कि विदेशी ताकतें देश की युवा शक्ति को नशे के जरिए कमजोर करने की साजिश रच रही हैं, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। नशा उन्मूलन जागरूकता के उद्देश्य से लुहणू मैदान से कंदरौर तक मैराथन का आयोजन किया गया। मंत्री ने मैराथन के आयोजन को सराहनीय बताते हुए विजेताओं को मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरुष वर्ग में गौरव, नगेंद्र पाल और अनमोल कुमार तथा महिला वर्ग में सविता वालिया, तनीक्षा और रिद्धिमा ठाकुर पहले तीन स्थानों पर रहे। विजेताओं को 3100, 2100 और 1100 रुपये की राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री धर्माणी ने डेरीका फार्म के दूध, दही, पनीर सहित अन्य दुग्ध उत्पादों को लॉन्च किया। कहा कि ग्रामीण स्तर पर छोटे उद्यमों के स्थापित होने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। सरकार ने किसानों को प्रोत्साहन देते हुए दूध के दाम बढ़ाए हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, उपायुक्त राहुल कुमार, एसपी संदीप धवल, एसडीएम राजदीप सिंह सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम से पूर्व उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने लुहणू मैदान से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लगभग 250 युवाओं ने इसमें भाग लिया। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, आयोजक संजीव ठाकुर, गौरव शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें