फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: साइंस प्रश्नोत्तरी के सीनियर वर्ग में बरमाणा स्कूल की मन्नत व देविक रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर सह-शिक्षा स्कूल में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का हुआ समापन
विज्ञापन

स्वारघाट खंड के 62 स्कूलों से 380 विद्यार्थियों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सह-शिक्षा बिलासपुर में आयोजित 33वें चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का समापन हुआ। इस विज्ञान कांग्रेस में विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए विज्ञान एवं अनुसंधान के प्रति अपनी प्रतिभा और जिज्ञासा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में सदर खंड के 62 स्कूलों से 380 विद्यार्थियों ने अपने एस्कॉर्ट अध्यापकों के साथ भाग लिया। चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, गणित की समझ, तर्क क्षमता और समस्या समाधान कौशल को परखा गया। इसके तहत विज्ञान क्विज, गणितीय ओलंपियाड, विज्ञान मॉडल और एक्टिविटी कॉर्नर आयोजित हुए। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक कश्मीर ने सभी को दो दिवसीय सम्मेलन की जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विज्ञान तकनीकी एवं पर्यावरण परिषद शिमला के संयुक्त सदस्य सचिव डॉ. सुरेश, उपनिदेशक उच्च शिक्षा नरेश चंदेल, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अरुण गौतम, डंगार स्कूल के प्रधानाचार्य परमजीत शर्मा, स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा कश्यप का धन्यवाद किया। समापन समारोह में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर मुख्यातिथि रहे। साइंस प्रश्नोत्तरी के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में डीएवी बरमाणा के चैतन्य, महेश्वरी चंदेल पहले, घागस स्कूल की पूजा, वंदना दूसरे और सोलधा स्कूल की मुस्कान व कोमल तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में बरमाणा स्कूल की मन्नत, देविक पहले, एबीपीएस बागा के शिवन्य, हर्षित दूसरे और ग्लोरी स्कूल बिलासपुर के शाश्वत आस्मी तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में ग्लोरी स्कूल बिलासपुर के मृंगक वैष्णवी पहले, डीएवी बरमाणा के प्राग्या, उदय दूसरे और नम्होल स्कूल की दीया, सुमेधवती तीसरे स्थान पर रही। एक्टिविटी कॉर्नर में डीएवी बरमाणा के नमीश पहले, आर्यन स्कूल बिलासपुर की तेजल दूसरे और बिलासपुर स्कूल की मन्नत तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में एबीपीएस बागा की रिधि पहले, ग्लोरी स्कूल बिलासपुर की परीक्षा दूसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में डीएवी बरमाणा की अर्शिया पहले, ग्लोरी स्कूल बिलासपुर की सानवी दूसरे और एबीपीएस बागा की जानवी तीसरे स्थान पर रहीं गणित ओलंपियाड के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में डीएवी बरमाणा की सूर्यांश पहले, दयोथ स्कूल के दीक्षित दूसरे और कल्लर स्कूल के कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में डीएवी बरमाणा के ध्रुव पहले, ग्लोरी स्कूल बिलासपुर के सरनय दूसरे और एबीपीएस बागा के भारत तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में पीएमश्री स्कूल बिलासपुर के ओम प्रकाश पहले, आर्यन स्कूल बिलासपुर की वंशिका दूसरे और ग्लोरी स्कूल बिलासपुर के शिवांश तीसरे स्थान पर रहे। विज्ञान मॉडल के जूनियर वर्ग में स्टेपिंग स्टोन स्कूल के अनम पहले, डीएवी बरमाणा की अलिशा दूसरे और सत्यम स्कूल कुंगरहट्टी की अनवी तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में बरमाणा स्कूल की इशिता पहले, बिलासपुर स्कूल की पूर्णिमा दूसरे और सत्यम स्कूल कुंगरहट्टी की सोनाक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें