फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हंबार गांव में तेंदुए का हमले से व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल मार्कंड में चल रहा उपचार
विज्ञापन

लोगों ने विभाग से पिंजरा लगाने की उठाई मांग
वन विभाग ने तेंदुए की तलाश में शुरू किया अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दयोथ पंचायत के हंबार गांव में बुधवार रात तेंदुआ ने घर के समीप एक व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का उपचार सिविल अस्पताल मार्कंड में चल रहा है। यहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
हंबार निवासी ओमप्रकाश देर रात घर के पास थे। इसी दौरान अंधेरे में घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद ओमप्रकाश की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लाठी-डंडों की मदद से तेंदुए को खदेड़ने का प्रयास किया। भीड़ को आता देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। हमले में ओमप्रकाश को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी बाजू पर नाखून के चार गहरे निशान पाए गए हैं, जबकि पीठ के निचले हिस्से में सात घाव हैं। परिजनों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल मार्कंड पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में दहशत का माहौल
घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने रात के समय घरों से बाहर निकलने से परहेज करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही बढ़ रही है, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। डीएफओ बिलासपुर राजीव कुमार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रात के समय अकेले बाहर न निकलें और बच्चों व पशुओं का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें