फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राहगीर को टक्कर मारकर स्कूटी सवार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दधोल चौक के पास सोमवार रात को हादसा, घायल हमीरपुर अस्पताल रेफर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दधोल चौक के पास सड़क हादसे में एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार रात एक अज्ञात स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान पडयालग गांव निवासी मनजीत सिंह के रूप में हुई है, जो सोमवार देर रात शिमला से अपने घर लौट रहा था।
मनजीत सिंह रात करीब 10 बजे बस से उतरने के बाद पैदल घर की ओर जा रहा था। जैसे ही दधोल चौक से करीब 50 मीटर आगे पहुंचा तो पीछे से आ रही स्कूटी ने टक्कर मार दी। मनजीत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने भराड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल के सिर, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। नाक की हड्डी और एक दांत टूट गया है। भराड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि स्कूटी का नंबर और चालक की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि फरार स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने कोई संदिग्ध स्कूटी देखी हो या उसके संबंध में जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें