एसडीटी ने नाकाबंदी के दौरान दबोचा, बिलासपुर में नशा बेचने की फिराक में था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने कैंची मोड़ में नाकाबंदी के दौरान करीब 60 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसडीटी ने कैंची मोड़ के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 60 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान ओम प्रकाश निवासी वार्ड नंबर दो अंद्रार, डाकघर टंगखाना, तहसील धर्मशाला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी चिट्टे की यह खेप लेकर बिलासपुर क्षेत्र में बेचने की फिराक में था। पुलिस थाना स्वारघाट में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस हिरासत रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि एसडीटी ने करीब 60 ग्राम चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।