फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जेएनयू की अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में बिलासपुर के प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार दे रहे प्रशिक्षण

विज्ञापन
जेएनयू दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में प्रतिभागियों को संबोधित करते बिलासपुर कॉलेज के प्रोफेसर
विज्ञापन
उन्नत सामग्री डिजाइन एवं विकास विषय पर 20 से 26 सितंबर तक आयोजन, देश-विदेश के प्रतिभागी ले रहे हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली में उन्नत सामग्री डिजाइन एवं विकास विषय पर एक सप्ताह की अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला रविवार से शुरू हो गई। इसमें बिलासपुर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
20 से 26 सितंबर तक आयोजित कार्यशाला में देश-विदेश के प्रतिभागियों को उन्नत सामग्री विज्ञान, डीएफटी, मशीन लर्निंग और कंप्यूटेशनल तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। इसका आयोजन जेएनयू के स्कूल ऑफ फिजिकल साइंसेज की ओर से जेएनयू पेयर नेटवर्क ऑन फ्यूचर सस्टेनेबल फ्यूचर और इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में एसआईईएसटीए सॉफ्टवेयर के माध्यम से सामग्री के डिजाइन और विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डॉ. अरुण कुमार विभिन्न सत्रों में सॉफ्टवेयर के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दे रहे हैं। पहले दिन उन्होंने पर्यावरण तैयार करने और एसआईईएसटीए की स्थापना का प्रशिक्षण दिया। आगामी सत्रों में वे डीएफटी, स्यूडोपोटेंशियल, सामग्री के इलेक्ट्रॉनिक गुण, बैंड स्ट्रक्चर, हेट्रोस्ट्रक्चर और एडसॉर्प्शन पर हैंड्स ऑन प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें