फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पंचायत उप प्रधान पर व्यक्ति ने दराट से किए वार

Thu, 12 Dec 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गाली-गलौज न करने के लिए व्यक्ति को समझाने गए थे उप प्रधान
विज्ञापन

- सिर और कंधे पर आई चोट, तलाई थाना में मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत सुन्हाणी के उप प्रधान पर एक व्यक्ति ने दराट से वार कर दिए। आरोपी व्यक्ति सड़क पर गाली-गलौज कर रहा था। जब उप प्रधान समझाने गए तो उस व्यक्ति ने दराट से उन पर वार कर दिया। उप प्रधान के कंधे और सिर पर चोट आई हैं। उपचार बरठीं अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बयान के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बयान में ग्राम पंचायत सुन्हाणी के उप प्रधान विक्रम सिंह निवासी गांव मन्हण ने बताया है कि बुधवार शाम को घर पर मौजूद था तो गांव का ही एक व्यक्ति सड़क पर पंचायत प्रधान और ग्रामीणों को गालियां दे रहा था। व्यक्ति की मां और पत्नी भी गाली-गलौज करने से रोक रहीं थी। समझाने के लिए वह भी चला गया। इतने में व्यक्ति भागकर अपनी पशुशाला में गया और दराट लेकर आया। आते ही उसने कंधे पर दराट से वार कर दिया। रोकने लगा तो दूसरा वार दराट से सिर पर कर दिया। सिर और कंधे से खून बहने लगा। चिल्लाने पर ग्रामीण और परिजन दौड़कर मौका पर आए। वह उपचार के लिए घायल अवस्था में गाड़ी में डालकर बरठीं अस्पताल ले गए। आरोपी ने जान से मारने की धमकियां भी दी हैं ।डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें