फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: टोल प्लाजा पर महिला और पुरुष कर्मचारी के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
- घुमारवीं थाना पुलिस ने पांच युवकों पर दर्ज किया मामला
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के बलोह टोल प्लाजा पर कुछ युवकों ने वहां तैनात एक महिला और एक पुरुष कर्मचारी के साथ मारपीट की। बाद में महिला के कर्मचारी के रिश्तेदारों और ग्रामीणों से भी उन युवकों की झड़प हो गई। महिला कर्मचारी की शिकायत पर घुमारवीं थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शिकायत में टोल प्लाजा में कार्यरत एक महिला ने बताया है कि जब वह टोल प्लाजा पर काम कर रही थी तो एक कार में वहां पहुंचे पांच युवक ड्यूटी पर तैनात एक अन्य कर्मचारी से लड़ाई-झगड़ा करने लगे। लड़ाई देखकर वह भी अपने बूथ से बाहर निकल गई। जब युवकों को मारपीट करने से रोकने लगी तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बारे में टोल प्लाजा प्रबंधक और अपने घर पर फोन करके बताया। इसके बाद मौके पर गांव से रिश्तेदार और टोल प्लाजा के कुछ कर्मचारी आ गए। उन्होंने इस लड़ाई-झगड़े को रोका। इस दौरान आरोपी युवकों के साथ ग्रामीणों और रिश्तेदारों में भी झगड़ा हो गया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें