फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चिट्टा तस्करी के आरोप में चंडीगढ़ से युवक-युवती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पहले से पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर की कार्रवाई
विज्ञापन

छह माह से बिलासपुर में कर रहे थे चिट्टे की तस्करी
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। बिलासपुर जिले में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चंडीगढ़ से एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पिछले करीब छह माह से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चिट्टे की तस्करी करने का आरोप है। पुलिस ने भराड़ी थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले की जांच के दौरान बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, भराड़ी पुलिस की टीम ने कुठेड़ा में विनोद कुमार उर्फ बोदी निवासी कुठेड़ा और उसके सहयोगी साहिल शर्मा निवासी भ्योल के कमरे की तलाशी ली थी। इस दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 8.41 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और पैसों के लेन-देन की पड़ताल की। पूछताछ और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने चंडीगढ़ से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें इकम जोत (25) निवासी सेक्टर-33 चंडीगढ़ और एक युवती शामिल है। पुलिस के अनुसार, जांच में दोनों की भूमिका मुख्य तस्करों के रूप में सामने आई है। दोनों पिछले करीब छह माह से बिलासपुर में नशे की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और नशे की सप्लाई के स्रोतों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि नशा तस्करी के मामलों में पुलिस केवल स्थानीय आरोपियों तक सीमित नहीं रह रही है, बल्कि बैकवर्ड लिंकेज के माध्यम से मुख्य तस्करों और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें