फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डेढ़ साल से बिना प्रधानाचार्य के चल रही मलोखर पाठशाला

Mon, 19 May 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मलोखर का भवन। संवाद
विज्ञापन
अंग्रेजी, आईपी प्रवक्ता, पीईटी का पद भी चल रहा रिक्त
विज्ञापन

स्कूल में वरिष्ठ सहायक, अधीक्षक का पद भी तीन साल से खाली

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मलोखर बिना प्रधानाचार्य के चल रही है। इससे स्कूल में अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है, जिससे न केवल शिक्षकों बल्कि छात्रों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा स्कूल में अंग्रेजी, आईपी प्रवक्ता, पीईटी सहित अन्य पद भी रिक्त चल रहे हैं। स्कूल में करीब डेढ़ साल से प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। इससे स्कूल के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रधानाचार्य के कार्य को देखने के लिए वीडियो पावर उप प्रधानाचार्य को दी गई होती है। इससे अतिरिक्त कार्यभार की जिम्मेदारी संभाल रहे अध्यापकों को अपना विषय बच्चों को पढ़ाने के साथ यह कार्य भी करना पड़ रहा हैं। अध्यापकों का अधिकतर समय प्रबंधन में ही बीत रहा है। सीधे तौर पर इससे स्कूलों की व्यवस्था तो बनी रहती है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल को साल 2022 में ही वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का दर्जा मिला है और यह स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। यहां पर अधिकतर स्थानीय गांव और आसपास के क्षेत्रों के बच्चे पढ़ाई करने आते हैं। स्कूल में अंग्रेजी, आईपी प्रवक्ता, पीईटी का पद साल 2022 से ही खाली चल रहा हैं। मजबूरी में अन्य अध्यापक बच्चों को पढ़ाई करवा रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसके अलावा स्कूल में वरिष्ठ सहायक, अधीक्षक के पद तीन साल से खाली चल रहे हैं। स्कूल में प्रधानाचार्य, शिक्षकों सहित अन्य पद खाली होने का असर बच्चों की संख्या पर भी पड़ रहा है। हर साल स्कूल में पढ़ने वाली बच्चों की संख्या कम होती जा रही है। स्कूल में वर्तमान समय में छठी से 12वीं कक्षा तक 100 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। यदि जल्दी ही स्कूल में रिक्त चल रहे पदों पर नियुक्ति नहीं की जाती है तो मजबूरी में अभिभावकों को अपने बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला दिलाना पड़ेगा, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। स्कूल प्रशासन की ओर से समय-समय पर विभागीय अधिकारियों को इस बारे अवगत कराया गया है, लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्
मलोखर स्कूल में चल रहे प्रधानाचार्य, शिक्षकों सहित अन्य स्टाफ के रिक्त पदों की जानकारी निदेशालय के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। -रेणु कौशल, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें