बैठक में उपस्थित हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इका
घुमारवीं में विद्युत पेंशनरों ने बिजली सब्सिडी छोड़ने का लिया निर्णय
बैठक में पेंशनरों ने मांगों, समस्याओं पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक घुमारवीं में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई प्रधान इंजीनियर रामलाल शर्मा ने की।
बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से 2024 में पेंशनरों को दिए वित्तीय लाभ का स्वागत किया गया। इसके साथ ही आग्रह किया गया कि 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्ति पेंशनरों की लंबित देनदारी का भुगतान, छठे वेतन आयोग के एरियर का एकमुश्त भुगतान, 42 माह के महंगाई भत्ते की तीन किस्त और चिकित्सा बिलों की अदायगी के लिए बजट 2025 में विशेष प्रावधान किया जाए। रामलाल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सूक्खू के आह्वान के बाद इकाई के पदाधिकारियों ने बिजली सब्सिडी छोड़ने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत उन्होंने विद्युत बोर्ड घुमारवीं के सहायक अभियंता सन्नी जगोता के समक्ष बिजली सब्सिडी का परित्याग किया।
इस मौके पर प्रधान ने सभी पेंशनरों, नौकरी पेशा व साधन संपन्न लोगों से भी बिजली सब्सिडी छोड़ने का आह्वान किया, ताकि बिजली बोर्ड को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर किया जा सके। इसके साथ ही बैठक में संघ की तरफ से आयोजित की जाने वाली मासिक बैठक पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस बार इस मासिक बैठक का आयोजन 27 जनवरी को किया जाएगा। उन्होंने सभी पेंशनरों से बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है, ताकि पेंशनरों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जा सके।