घ्याणा पुल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ हाइवा ट्रक । संवाद
घायल का एम्स में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर) घाघस-ब्रह्मपुखर सड़क पर घ्याणा पुल से हाइवा (टिपर) गिर गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। घायल का उपचार एम्स में चल रहा है।
हादसा सोमवार रात को करीब 10:00 हुआ। घागस की ओर जा रहा हाइवा घ्याणा पुल की रेलिंग तोड़ कर खड्ड में जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक को दुर्घटनाग्रस्त हाइवा से बाहर निकाला और एम्स पहुंचाया। घायल की पहचान सतवीर कुमार निवासी गांव कसोल डाकघर मोरसिंघी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।