फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: टाली-जकातखाना पंचायत का बड़ा फैसला, नशे और मृत्यु भोज पर लगेगी रोक

विज्ञापन
ग्राम पंचायत टाली-जकातखाना में आयोजित बैठक में मौजूद प्रतिनिधि व ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
मोक्षधाम निर्माण, जनजागरूकता अभियान और बाहरी फेरीवालों के पंजीकरण का भी प्रस्ताव पारित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/गेहड़वीं। ग्राम पंचायत टाली-जकातखाना के शिव मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित सामाजिक बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। खंड विकास समिति अध्यक्ष रूप लाल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में नशे के बढ़ते प्रचलन, मृत्यु भोज में होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगाने को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

बैठक में उपप्रधान प्रभु राम शर्मा, जिन्हें पंचायत प्रधान की शक्तियां भी प्राप्त हैं, विशेष रूप से मौजूद रहे। पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों, सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों सहित 35 से अधिक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही जहरीले खान-पान और प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से होने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर भी सहमति बनी। पंचायत क्षेत्र में मृत्यु भोज और शोक के अवसर पर होने वाली अनावश्यक फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक में ज्योरीपतन गांव में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मोक्षधाम बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पंचायत के माध्यम से प्रस्ताव भेजने तथा क्षेत्र के दानी लोगों के सहयोग से दो मोक्षधामों के निर्माण की योजना पर भी सहमति बनी। सामाजिक सुरक्षा और व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह भी तय किया गया कि पंचायत क्षेत्र में बाहर से फेरी लगाने आने वाले लोगों को पहले पंचायत में अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके अलावा किन्नर समाज के आगमन पर सामाजिक परंपरा के तहत शगुन राशि 2,100 रुपये निर्धारित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में सभी प्रस्तावों को पंचायत के माध्यम से संबंधित स्तर पर भेजने तथा सामाजिक जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर रणजीत सिंह ठाकुर, गोपाल कृष्ण शर्मा, रामपाल परमार, बलबीर सिंह गोरा, कृष्ण लाल शर्मा, धर्म सिंह ठाकुर, कुलदीप ठाकुर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें