फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयना देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 35 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन

पूरे दिन जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। श्रावण मास के रविवार को विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर प्रशासन के अनुसार रविवार को करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने मां नयना देवी के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
सुबह से ही मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर भी मंदिर पहुंचे, जबकि कई श्रद्धालु निजी वाहनों और बसों के माध्यम से यहां पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों के कर्मचारी पूरे दिन मुस्तैद रहे। दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग, सुरक्षा जांच और कतार प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की गई। पेयजल, चिकित्सा सहायता और सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी चतर सिंह रनौत ने बताया कि 13 अगस्त से श्रावण अष्टमी मेले शुरू हो रहे हैं। इसके मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की गई हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु सुगमता से मां के दर्शन कर सकें। पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक उल्लास और आस्था का वातावरण बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें