फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: महिला मंडल कोठी ने जीती नारी शक्ति खेल महोत्सव की चैंपियन ट्रॉफी

विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित नारी शक्ति खेल महोत्सव में महिलाओं को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
550 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग, विजेता मंडल को मिला 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में आयोजित नारी शक्ति खेल महोत्सव में महिला मंडल कोठी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर महिला मंडल कोठी को 15 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। महिला मंडल कोट-1 ने दूसरा और गुगा घाट बडोटा महिला मंडल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा की ओर से महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास, खेल भावना और आपसी एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के 50 से अधिक महिला मंडलों की 550 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मानित हरिमन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि घुमारवीं की बेटी एवं फिल्म अभिनेत्री नताशा सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इसके अलावा जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान और उप प्रधान भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए 11 मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें रस्साकशी, सुई-धागा दौड़, कंचा-चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, गुब्बारा फोड़, पहेली प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, गेंद एकत्रित करना, मटका फोड़, लोटा दौड़ और बिस्किट खाओ प्रतियोगिता शामिल रहीं। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और खेल भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने वाली महिला मंडल कोट-1 को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि तीसरे स्थान पर रही गुगा घाट बडोटा महिला मंडल को सात हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को भी नकद पुरस्कार और ट्रॉफियां प्रदान की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें