फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयनादेवी में पूर्ण आहुति के साथ संपन्न हुआ महाशिवरात्रि महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में चल रहे 10 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शनिवार को मंदिर के प्राचीन हवन कुंड में पूर्णाहुति के साथ इसका विधिवत रूप से समापन हो गया।
विज्ञापन

श्री नयनादेवी जी में हर साल महाशिवरात्रि महोत्सव मंदिर न्यास और स्थानीय पुजारी वर्ग के सहयोग से मनाया जाता है। इस महोत्सव में 10 दिन तक शिव महापुराण का पाठ और शाम के समय भजन संध्या का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर के प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं ने भी इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर कथावाचक पंडित यमुना पूरी ने कहा कि माता श्री नयनादेवी जी का स्थल बहुत ही अद्भुत और चमत्कारी है। उन्होंने कहा कि यहां पर ऊर्जा का भंडार है और यहां पर आकर माता जी की पूजा-अर्चना करके बहुत ही बल प्राप्त होता है। वहीं स्थानीय पुजारी चंडी शर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इस महोत्सव में स्थानीय पुजारी वर्ग मंदिर न्यास और व्यापारी सहयोग करता है। उन्होंने इस आयोजन के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें