लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
-सकारात्मक सोच के साथ जीएं जीवन : कथानिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई। उसके बाद स्वयंसेवियों ने प्राणायाम और योगाभ्यास किया।
शिविर में स्वयंसेवियों ने नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली का निकाली। प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा ने रैली को रवाना किया। स्वयंसेवियों ने मेन मार्केट बिलासपुर, गुरुद्वारा चौक से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक जागरूकता रैली निकाली गई। उसके बाद स्वयंसेवियों ने शहीद स्मारक में नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा ली। व्याख्यान सत्र में सदर थाने से रूप कथानिया ने स्वयंसेवियों को अध्ययन अभ्यास, नैतिकता इच्छा शक्ति और सकारात्मक सोच से जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सीखने की प्रक्रिया जीवन पर्यंत चलती है। हमें हमेशा हर परिस्थिति में जीवन में कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए। उन्होंने छात्रों द्वारा आयोजित की गई रैली और अन्य गतिविधियों की सराहना की। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी और अन्य उपस्थित रहे।