संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर के नम्होल खंड की 45 ग्राम पंचायतों में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से भगवान श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के आमंत्रण देने के लिए आए अक्षत कलश पात्र का नम्होल में भव्य स्वागत किया गया। नम्होल बाजार में हजारों की संख्या में राम भक्तों ने भव्य झांकी और कलश यात्रा निकाली। उसके बाद यात्रा का समापन मार्कंडेय मंदिर में हुआ। ऋषि मार्कंडेय मंदिर में ही कलश स्थापना हुई, जहां से अब कलश सभी पंचायतों के गांवों में जाएंगे। घर-घर में 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण दिया जाएगा। खंड संघ चालक डॉ. देवराज ने बताया कि समाज में इस कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साह है। कहा कि पिछले 500 वर्ष से चल रहा संघर्ष पूरा हुआ और अक्षत कलश क्षेत्र में आते ही आनंद की अनुभूति हुई। 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है।