फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हारकुकार में लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में किया जागरूक

Thu, 23 Jan 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते स्वयंसेवी। संवाद
विज्ञापन
-शिवा इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने हारकुकार में लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


इस दौरान स्वयंसेवियों ने बहुत से वाहन चालकों को बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के पाया। इसके अलावा कुछ वाहन चालक मोबाइल फोन पर बात करते हुए नजर आए। स्वयंसेवियों ने चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग की जानकारी दी। साथ ही तेज गति में वाहन न चलाने का आग्रह किया। स्कूल प्रबंधक इं. पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन लोगों को जागरूक करने के लिए किया जाता है। ताकि वह यातायात के नियमों का सख्ती से पालन कर सकें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल, कार्यकारी निदेशक कुमार आयुष शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी शशि भूषण, खेमा शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें