शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ टैक्सी यूनियन शाहतलाई के चुनाव बुधवार को हुए। प्रधान पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में लक्की शर्मा ने भारी मतों से जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदियों में राजू राणा और राजकुमार शामिल थे।
चुनाव में कुल 52 मतदाताओं ने भाग लिया। लक्की शर्मा को 43 मत मिले, जबकि राजू राणा को 8 और राजकुमार को मात्र 1 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार लक्की शर्मा को निर्णायक बढ़त के साथ यूनियन का प्रधान घोषित किया गया। चुनाव के बाद यूनियन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें अश्वनी कुमार को यूनियन का अध्यक्ष, आशीष ठाकुर को उप प्रधान, मनोज कुमार को सचिव, पुरुषोत्तम दत्त को सह सचिव, राकेश ठाकुर को कोषाध्यक्ष तथा लक्की को ही मीडिया प्रभारी चुना गया। यूनियन चुनाव के सफल आयोजन पर सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।