फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राजा दशरथ के घर भगवान श्री राम ने लिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
-डियारा में चल रही रामलीला में पहुंचे पूर्व विधायक सुभाष ठाकुर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में ऐतिहासिक रामलीला के दूसरे दिन राजा दशरथ के घर भगवान श्री राम का जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया। दूसरे दिन पूर्व विधायक सुभाष ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
प्रथम दृश्य में राजा दशरथ अपनी राजसभा में संतान को लेकर चिंतित बैठे हुए हैं और मंत्रियों से अपनी चिंता व्यक्त करते हैं। मंत्री उन्हें आश्वस्त करते है कि महाराज चिंता न करें सब सही होगा। तभी एक परिचारिका राजसभा में आती है और सूचना देती है कि महारानी ने राजकुमार को जन्म दिया है यानि भगवान श्री राम ने अवतार ले लिया है। यह सुनकर राजा दशरथ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उद्घोष किया कि अयोध्या में उत्सव मनाया जाए। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी की गई और राम जन्मोत्सव पर मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दृश्य में ऋषि विश्वामित्र भगवान राम और लक्ष्मण को दुष्टों के संहार के लिए अपने साथ अपने आश्रम ले जाते हैं, ताकि आश्रम की रक्षा हो और हवन यज्ञ सुचारू रूप से हो। इसके बाद तभी तड़का अपने पुत्र मारीच और सुबाहु के साथ अन्य राक्षसों को लेकर आश्रम में यज्ञ को नष्ट करने आते हैं। भगवान श्री राम और लक्ष्मण मिलकर उनसे युद्ध करते हैं। भगवान राम ने ताड़का और अन्य राक्षसों का वध कर दिया। साथ ही मरीच को अपने बाण की रफ्तार से दूर लंका में फेंक देते हैं। विश्वामित्र उनके पराक्रम से बहुत प्रसन्न होकर उन्हें शास्त्रों का ज्ञान देते हैं। तीसरे दृश्य में भगवान राम अहिल्या का उद्धार करते हैं। अहिल्या अपने पति गौतम ऋषि के श्राप के कारण पत्थर बन गई थी। गौतम ऋषि ने कहा था कि भगवान राम आपका उद्धार करेंगे। भगवान श्री राम ने पत्थर बनी अहिल्या को अपने पांव से छूते हैं और अहिल्या प्रकट होती हैं और परमधाम को प्राप्त करती हैं। पूर्व विधायक सुभाष ठाकुर ने आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें