फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नन्हें वैज्ञानिकों ने लगाई विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी

Wed, 29 Jan 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के राजकीय उच्च विद्यालय घ्याल में आयोजित विज्ञान मेले में मुख्यातिथि को मॉडल की जानकार
विज्ञापन
-घ्याल स्कूल में आयोजित हुआ विज्ञान मेला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय उच्च विद्यालय घ्याल में यूथ एंड इको क्लब के तहत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में बच्चों ने स्वयं तैयार किए विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किए। इस मौके पर समाजसेवी श्याम लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

मेले में बच्चों ने चुंबकीय पतंग, चुंबकीय ट्रेन, मेंढक का जीवन चक्र, चुंबकीय तैराकी, चुंबकीय डांस, भोजन का सफर, विद्युत चुंबक, पक्षी पिंजरे में, फेफड़े का मॉडल, मानव कान, सतरंगी चकरी, मानव आंख, विद्युत परिपथ, तारामंडल के मुख्य नक्षत्र, चंद्रमा की कलाएं, मौसम कैसे बदलता है, हमारा सौरमंडल प्रकाश परावर्तन के नियम, सोलर लैंप के मॉडल इत्यादि प्रमुख रहे। मुख्याध्यापक पंकज शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व 27 और 28 जनवरी को विद्यालय में जिला विज्ञान केंद्र डाइट जुखाला और स्कूल यूथ एंड इको क्लब प्रभारी नितिन कुमार के मार्गदर्शन में विज्ञान मॉडल की कार्यशाला आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। यह क्लब छात्रों को पर्यावरण संरक्षण जैव विविधता, स्वच्छता, ऊर्जा संरक्षण, और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देने और उन्हें प्रेरित करने का कार्य करता है। इसके साथ ही क्लब का लक्ष्य विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें स्थानीय और वैश्विक पर्यावरणीय मुद्दों के समाधान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। इस मेले में मॉडल प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इसमें तमन्ना गर्ग, दीपक कुमार, अंकुश कुमार, कविता, हर्षित, कृतिका, ममता देवी, स्मृति, ईशा, भावना ठाकुर, लक्षित ठाकुर, पायल, वंदना ठाकुर, अंजलि, प्रियंका, पल्लवी, आस्था ठाकुर, अन्वेषा ठाकुर, नितिन गर्ग और रोहन शामिल रहे। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुलोचना शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें