झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता थाना पुलिस ने किराना की दुकान से शराब की 7 बोतलें बरामद की हैं। दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
सोमवार की रात को क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली की जमोई ताल के पास एक व्यक्ति अपनी किराना की दुकान से अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करता है।
पुख्ता सूचना पर पुलिस ने उक्त दुकान पर छापा मारकर 7 बोतलें देसी शराब की बरामद की। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार निवासी गांव मेंखवी तहसील झंङूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।