फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिजली गिरने से लेहड़ में घर को नुकसान, घरेलु उपकरण जले

विज्ञापन
ग्राम पंचायत सुन्हाणी के लेहड़ गांव में आसमानी बिजली गिरने से जली वायरिंग। संवाद
विज्ञापन
बिजली मीटर समेत घरेलू उपकरण जले, मकान की दीवार में आई दरारें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत सुन्हाणी के लेहड़ गांव में बुधवार दोपहर मौसम खराब होने के दौरान बिजली गिरने से एक घर को करीब एक से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आसमानी बिजली की चपेट में आने से घर का विद्युत मीटर और कई घरेलू विद्युत उपकरण जल गए। वहीं, मकान की एक दीवार में भी दरारें आ गई हैं।
ग्राम पंचायत सुन्हाणी के प्रधान महेंद्र राणा ने बताया कि बुधवार दोपहर अचानक मौसम खराब हो गया। इसी दौरान लेहड़ गांव में एक घर पर बिजली गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इसकी सूचना विद्युत बोर्ड को भी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिजली गिरने से घर का विद्युत मीटर जल गया था, जिसे विद्युत बोर्ड ने नया मीटर लगाकर बदल दिया है। इसके अलावा घर में रखे कई विद्युत उपकरण भी जल गए। बिजली गिरने के प्रभाव से मकान की एक दीवार में दरारें आने से भी नुकसान हुआ है। प्रधान के अनुसार कुल नुकसान करीब एक से दो लाख रुपये आंका जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार के नुकसान का जायजा लेकर उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है।
-

पडयालग में बिजली गिरने से पेड़ धराशायी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के पडयालग गांव में बुधवार को रिहायशी मकानों के नजदीक आसमानी बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ। घटना के दौरान आसपास के लोग सहम गए और कुछ देर के लिए ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। गनीमत रही कि बिजली की चपेट में आने से कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। हालांकि, बिजली गिरने से एक पेड़ गिर गया और मौके पर जमीन भी उबड़-खाबड़ हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 11 बजे मौसम खराब था। आसमान में बादल गरजने के साथ बिजली कड़क रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार आवाज के साथ आसमानी बिजली रिहायशी मकानों के बेहद नजदीक गिरी। धमाका इतना तेज था कि घरों के भीतर मौजूद लोग भी घबराकर बाहर निकल आए। जिस स्थान पर बिजली गिरी, वहां से कुछ ही दूरी पर रिहायशी मकान हैं। मौके पर मवेशी भी बंधे हुए थे। बिजली की चपेट में आने से एक पेड़ गिर गया। ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय जमीन में भी कंपन महसूस हुआ। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर बिजली गिरी, उसके आसपास कई घर हैं। यदि बिजली किसी मकान पर गिरती या उस समय कोई व्यक्ति खुले में मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद काफी देर तक लोग मौसम को लेकर चिंतित रहे। संवाद

ग्राम पंचायत सुन्हाणी के लेहड़ गांव में आसमानी बिजली गिरने से जली वायरिंग। संवाद

ग्राम पंचायत सुन्हाणी के लेहड़ गांव में आसमानी बिजली गिरने से जली वायरिंग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें