फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी बहुत सुंदर, नशे में न करें बर्बाद : कुलदीप सिंह

Sat, 25 Apr 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
ऋषिकेश स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद बच्चे, मुख्यातिथि व स्कूल स्टाफ। स
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला
विज्ञापन

ऋषिकेश स्कूल में आयोजित हुआ पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला यातायात प्रभारी कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और नशा, यातायात नियम और साइबर क्राइम जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

प्रधानाचार्य निर्मल सिंह चंदेल ने उन्हें स्मृति चिन्ह और डायरी देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम के लिए आभार जताया। कहा कि बच्चों के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं।

-उप प्रधानाचार्य प्रदीप ने बच्चों से आह्वान किया कि जो जानकारी उन्हें पुलिस अधिकारियों की ओर से दी गई उसे अपने जीवन में उतारें, ताकि वह अच्छे नागरिक बनें।
विज्ञापन


बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिंदगी बहुत सुंदर है, बच्चे इसे नशे में बर्बाद न करें। नशे से न केवल एक व्यक्ति नहीं, पूरा परिवार और समाज प्रभावित होता है। युवा पीढ़ी को इसे खत्म करने के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही उन्होंने आंकड़ों के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी। इसके अलावा साइबर क्राइम पर भी बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि मोबाइल फोन का उपयोग अपने आप को बेहतर बनाने और अच्छी चीजें सीखने के लिए करें। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का सही या गलत उपयोग हमारे हाथ में है। इस मौके पर प्रवक्ता प्रेमलाल, राजीव, राजेश, प्रेमलाल, मुख्य आरक्षी सुमेर चंद और आरक्षी मनदीप सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

क्या बोले बच्चे

इनसेट

छात्र कार्तिक ने कहा कि पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मुझे नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बहुत महत्वपूर्ण जानकारी मिली। मैंने समझा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। साथ ही यातायात नियमों का पालन करना कितना जरूरी है, यह भी जाना। अब मैं इन बातों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करूंगा।

इनसेट

सानवी शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम से मुझे साइबर क्राइम के बारे में नई जानकारी मिली। पहले मैं मोबाइल का उपयोग केवल मनोरंजन के लिए करती थी, लेकिन अब समझ आया कि इसका सही उपयोग सीखने और खुद को बेहतर बनाने में भी हो सकता है। नशे से दूर रहना और सुरक्षित रहना कितना जरूरी है, यह भी अच्छे से समझ आया।

इनसेट

मन्नत शर्मा ने कहा कि पुलिस की पाठशाला में आज हमें जीवन से जुड़ी बहुत जरूरी बातें सिखाई गईं। खासकर नशे के नुकसान और उससे बचने के उपाय समझ आए। इसके अलावा सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के बारे में भी जानकारी मिली। मैं कोशिश करूंगी कि इन सभी बातों को अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी साझा करूं।
विज्ञापन


इनसेट

कृतिका ने कहा कि कार्यक्रम में मुझे यह सीखने को मिला कि जीवन बहुत कीमती है और इसे गलत आदतों में नहीं गंवाना चाहिए। साइबर अपराध से बचने के तरीके और मोबाइल का सही उपयोग कैसे करें, यह भी बताया गया। मैं आगे से इन सभी बातों का ध्यान रखूंगी और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की कोशिश करूंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें