- जिला अस्पताल में आर्ट ऑफ पॉजिटिव थिंकिंग कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला अस्पताल में प्रजापति ब्रह्माकुमारी बिलासपुर सेवा केंद्र की ओर से आर्ट ऑफ पॉजिटिव थिंकिंग पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हिप्नोथेरेपिस्ट कॉर्पोरेट काउंसलर और प्रेरक प्राध्यापक डॉ. सचिन पर्व ने स्मार्ट स्ट्रेस मैनेजमेंट एवं राइट थिंकिंग विषय पर व्याख्यान दिया।
डॉ. सचिन ने अपने व्याख्यान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही नर्सिंग छात्राओं और अस्पताल के कर्मचारियों को ध्यान मुद्रा का अभ्यास कराया। इसके फायदे भी बताए। उन्होंने कहा कि ध्यान, राजयोग से जीवन को तनाव मुक्त और स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने आपको किस प्रकार सकारात्मक रखना है। मरीज के साथ कैसे सकारात्मक सोच से कार्य करना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा मरीजों को मिल सके। इस विषय पर डॉक्टर सतीश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में नर्सिंग छात्राएं और अस्पताल के कर्मचारियों ने भाग लिया।