फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सदर खंड की 100 लखपति दीदी को दिए गए सम्मान पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकास खंड सदर में लखपति दीदी अभियान के अंतर्गत एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न पंचायतों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बनाए गए स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लखपति महिलाओं के साथ किए गए ऑनलाइन संवाद को भी सुना गया। विकास खंड सदर में कुल 789 महिलाएं लखपति दीदी के रूप में चुनी गई हैं। इनकी सालाना आय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में जुड़ने के बाद कृषि और गैर कृषि क्षेत्र में अपना कार्य करने पर एक लाख या उससे अधिक हो गई है। इन 789 लखपति दीदी में से 100 लखपति दीदी को विकासखंड सदर में इस बैठक के लिए बुलाया गया था। खंड विकास अधिकारी सदर सुशील कुमार की ओर से इन महिलाओं को सम्मान पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें