फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रड़ोह गांव में तेंदुए की दहशत

Sun, 17 May 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह में चार पालतू पशुओं को बनाया शिकार
विज्ञापन

दिन में खेतों में घूमता दिखा तेंदुआ, घरों में कैद हुए ग्रामीण
वन विभाग से पिंजरा लगाने और मुआवजे की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र झंडूता के तहत वन परिक्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़गांव के रड़ोह गांव में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए की लगातार चहलकदमी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। तेंदुआ अब तक दो बकरियों और दो पालतू कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है, जिससे ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है।
ग्रामीणों में ईश्वर ठाकुर, निरंजन, रमेश, ब्रह्म, विष्णु, जयदेव, अमरनाथ और भाग सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि तेंदुआ पिछले सात दिनों से गांव के आसपास लगातार देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव के कई घर जंगल के समीप स्थित है, जिस कारण बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ दिनदहाड़े खेतों में घूमता नजर आया जिसके चलते पूरे गांव में डर का माहौल रहा। लोगों ने सुरक्षा के चलते घरों से बाहर निकलना तक उचित नहीं समझा और पूरा दिन अपने परिवार पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहे। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सुरक्षा के लिए रखी गई बंदूकें चुनाव प्रक्रिया के चलते जमा करवाई गई है, जिससे वे खुद को और अधिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने गांव में पिंजरा लगाने और हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वनरक्षक प्रीतम चंद ने बताया कि वह गांव का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पिंजरा लगाने की व्यवस्था की जाएगी और उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल ग्रामीणों को सतर्क रहने, पटाखे चलाने और आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें