फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कुटैहला में तेंदुए का आतंक, बकरी पालक को नुकसान

Fri, 22 Nov 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-पंचायत प्रधान ने मौके पर पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा
विज्ञापन

-सरकार से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। स्वारघाट की ग्राम पंचायत कुटैहला में तेंदुए का आतंक से लोग परेशान हैं। गुरुवार रात तेंदुए ने सतगढ़ गांव में हरनाम सिंह की पशुशाला में हमला कर तीन बकरियों को मार डाला, जिससे हरनाम सिंह को खासा नुकसान हुआ है।
घटना के बाद शुक्रवार सुबह ग्राम पंचायत के प्रधान बालकृष्ण ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग और सरकार से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की। पीड़ित ने बताया कि वह बकरी पालन से अपनी आजीविका चलाते हैं। गुरुवार रात करीब ढाई बजे तेंदुआ उनके घर के पास बनी पशुशाला में घुस गया,जहां एक दर्जन बकरियां बंधी हुई थीं। तेंदुआ दो बकरों को मारकर जंगल की ओर ले गया और एक बकरी को भी मार दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ मरी हुई बकरी को वहीं छोड़कर भाग गया। प्रधान बालकृष्ण ठाकुर ने कहा कि हरनाम सिंह बीपीएल सूची में दर्ज एक गरीब किसान है। तेंदुए के हमले से इसके परिवार को करीब काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बकरियों की मौत से उनकी आय का मुख्य स्रोत बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने और पीड़ित को आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की।
विज्ञापन

इनसेट
ग्रामीणों में दहशत
इस घटना से कुटैहला पंचायत के ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए के आतंक को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो तेंदुए का खतरा और बढ़ सकता है, जिससे इंसानों और अन्य पशुधन को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें