फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तेंदुए ने बकरे को बनाया शिकार, लोगों में दहशत

Sun, 21 Dec 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट के पंगा गांव में हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत मंझेड़ के गांव पंगा में तेंदुए ने एक बकरे को अपना शिकार बना लिया। तेंदुए के इस हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


बकरे के मालिक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को करीब 4 बजे वह अपनी बकरियों को अपने घर के साथ लगती अपनी मलकियत भूमि में चरा रहा था। तभी अचानक तेंदुए ने बकरियों पर हमला कर दिया। तभी कुछ बकरियां डरकर घर की तरफ भागने लगीं। उन्होंने अपनी बकरियों को देखा तो उनमें एक बकरा कम था। तो बकरे को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। रविवार सुबह साथ लगते जंगल में गांव वालों के साथ ढूंढने के लिए गए, लेकिन बकरे का कोई पता नहीं चला। सुरेंद्र कुमार ने घटना की सूचना वन विभाग स्वारघाट को दी है। सुरेंद्र कुमार गरीब परिवार से संबंध रखता है और खेती बाड़ी और पशुपालन से अपने परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़ित ने सरकार से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तेंदुआ ने आसपास के सभी गांव में आतंक मचा रखा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तेंदुए को पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें