फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ऑटोमोबाइल क्षेत्र की बारीकियां सीखीं, पांच दिवसीय प्रशिक्षण पूरा

विज्ञापन
बिलासपुर में वाहन सर्विसिंग की जानकारी प्राप्त करते विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
मुंडखर, मलयावर और बल्हचुराणी स्कूल के विद्यार्थियों ने वाहनों की सर्विसिंग और रखरखाव का लिया व्यावहारिक अनुभव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर, मलयावर और बल्हचुराणी के विद्यार्थियों ने कॉम्पिटेट ऑटोमोबाइल बिलासपुर में पांच दिवसीय कार्यस्थल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल से जोड़ना तथा उन्हें भविष्य में रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करना था।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को वाहनों के निरीक्षण, सर्विसिंग और रखरखाव के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही आधुनिक वाहन तकनीक से भी परिचित करवाया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक कार्यस्थल के अनुभव से जोड़ने का अवसर मिला।
विज्ञापन

कॉम्पिटेट ऑटोमोबाइल बिलासपुर के प्रबंधक प्रमोद ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा का विशेष महत्व है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योगों में काम करने की वास्तविक परिस्थितियों से परिचित करवाते हैं। इससे उनमें तकनीकी दक्षता, अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से सीखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

व्यावसायिक प्रशिक्षकों रविंदर शर्मा, विशाल और रोहित ने कहा कि कार्यस्थल प्रशिक्षण व्यावसायिक शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ वास्तविक कार्य करने का अनुभव मिलता है और उनके तकनीकी कौशल में वृद्धि होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और सहयोग देने के लिए संस्थान के प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के कौशल विकास और रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने की दिशा में उपयोगी साबित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें