फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जुखाला महाविद्यालय में चार विद्यार्थियों को बांटे लैपटॉप वाउचर

Wed, 08 Apr 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
जुखाला कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को ई-वाउचर वितरित करते हुए। स्रोत: क
विज्ञापन
-श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत दिए ई-वाउचर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने की।
विज्ञापन



इस कार्यक्रम में योजना के तहत कॉलेज के चार मेधावी विद्यार्थियों को 16,000 रुपये के ई-वाउचर वाउचर बांटे गए। इन मेधावी छात्र-छात्राओं में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के विज्ञान स्नातक अनिल कुमार, सत्र 2023-24 के कला स्नातक अंकित, सत्र 2024-25 की वाणिज्य स्नातक अंशिता चौधरी और सत्र 2024-25 की विज्ञान स्नातक अदिति ठाकुर शामिल रहीं। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को यह ई-वाउचर वितरित किए। प्राचार्य ने बताया कि अंकित ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पांचवां और अदिति ठाकुर ने विज्ञान स्नातक में सातवां स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर प्राचार्य ने इन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इनकी सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनेगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की सलाह दी, ताकि वह भी भविष्य में ऐसी उपलब्धियां हासिल कर सकें। मेधावी छात्र-छात्राओं ने अन्य विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर कॅरियर काउंसलिंग सेल के समन्वयक डॉ. राम प्रकाश चौहान सहित अन्य शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें