फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पहाड़ी से मलबा गिरने से रुका सुरक्षा दीवार का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन

-बरठीं उपमंडल के बल्हसीणा अनुभाग में हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वी/बरठीं (बिलासपुर)। लोक निर्माण विभाग मंडल झंडूता के उपमंडल बरठीं के तहत अनुभाग बल्हसीणा में कथ्यून-गुजरेहड़ा-तांबडी संपर्क सड़क पर चल रहे सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य के दौरान अचानक पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया। घटना के बाद एहतियातन निर्माण कार्य रोक दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सड़क पर सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य ठेकेदार की ओर से किया जा रहा है। अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर जेसीबी चालक नरेश कुमार कार्य कर रहा था। तभी फोरमैन कृष्णु राम व अन्य मजदूरों ने शोर मचाया। चालक ने तुरंत मशीन से दूर हटकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना तुरंत संबंधित ठेकेदार अनिल कुमार और विभागीय अधिकारियों को दी गई। सहायक अभियंता सहित विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और आगामी कार्रवाई उनके निर्देशानुसार की जाएगी। बताया जा रहा है कि अचानक हुए भूस्खलन से ठेकेदार को करीब दो लाख रुपये के नुकसान की आशंका है। फिलहाल निर्माण कार्य अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें