फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पिपलूघाट, पातनगिरी, जोहड़ मलांगण को बलोह पंचायत में जोड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता के तहत ग्राम पंचायत मलांगण के गांव पिपलूघाट, पातनगिरी, जोहड़ मलांगण गांव को बलोह पंचायत के साथ जोड़ने की मांग उठाई गई है। इसको लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल पंचायत समिति के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त से मिला और ज्ञापन सौंपा। बताया कि यह गांव शुक्र खड्ड के एक तरफ है जबकि उनकी पंचायत खड्ड के दूसरी तरफ है। खड्ड होने की वजह से बरसात में वह मलांगण पंचायत से कटे रहते हैं। पूरा लाभ बलोह पंचायत से मिलता है इसलिए उन्हें बलोह पंचायत में शामिल कर दिया जाए। इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ब्रह्मी देवी, महेंद्र सिंह, करमचंद, हेमराज, तारा देवी, प्रेमलाल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें