फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरसात में हुए भूस्खलन से बना खतरा, अभी तक नहीं मिली राहत

Fri, 10 Apr 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के पास भूस्खलन से बना खतरा। संवाद
विज्ञापन
लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, राहत की उठाई मांग
विज्ञापन

घुमारवीं में पिछली बरसात में हुआ है भूस्खलन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने पिछले वर्ष भारी बारिश के दौरान हुए भूस्खलन के कारण उत्पन्न खतरे को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। इस संबंध में क्षेत्रवासियों ने एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी चिंता जाहिर की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराना बस स्टैंड के पीछे सीर खड्ड पुल से मेला ग्राउंड की ओर बन रही सड़क के पास पिछली बरसात में भारी भूस्खलन हुआ था। इस भूस्खलन के कारण वहां की पहाड़ी कमजोर हो गई है और अब बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कगार पर हैं, जिससे नीचे स्थित मकानों को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि मकानों के नीचे लगाए गए डंगे भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं और कभी भी भारी पत्थर गिरने की आशंका बनी हुई है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मेला ग्राउंड की ओर आवाजाही करते हैं। जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार इस समस्या को लेकर पहले भी प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है। साथ ही प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी से भी डंगे लगाने की मांग की गई थी, जिस पर उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन मिला था। इसके अलावा नगर परिषद को लिखित सूचना देने के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद अभी तक मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अब एक बार फिर बरसात का मौसम नजदीक है और यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने उपमंडल अधिकारी से मांग की है कि वह स्वयं मौके का निरीक्षण करें और खतरे को देखते हुए तुरंत आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। लोगों ने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ और कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें