फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पदोहड़ी में ग्रामीणों ने कायम की सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चार परिवारों ने सड़क निर्माण के लिए भूमि की दान, लोगों ने श्रमदान कर बना दी सड़क
विज्ञापन

रविदास कल्याण समिति ने परिवारों का जताया आभार

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी की ग्राम पंचायत गाहर के पदोहड़ी गांव ने सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल कायम की है। चार परिवारों ने गांव की जरूरत को समझते हुए सड़क निर्माण के लिए अपनी भूमि दान दी, जिससे वर्षों से सड़क सुविधा से वंचित हरिजन बस्ती अब मुख्य मार्ग से जुड़ गई है।
विज्ञापन


पदोहड़ी गांव की हरिजन बस्ती तक अब तक सड़क नहीं थी। इस कारण बस्ती के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बीमार व्यक्ति को पालकी या कंधों पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता था। बस्ती के 25 से अधिक परिवार लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे थे, लेकिन समाधान नहीं निकल पा रहा था। ऐसे में गांव के कुछ परिवारों ने पहल करते हुए सामाजिक एकता की मिसाल पेश की। गांव के सुनील ठाकुर, सतीश ठाकुर, सुरेश ठाकुर और राजेश ठाकुर ने हरिजन बस्ती के लोगों की समस्या को समझते हुए सड़क के लिए अपनी निजी भूमि दान कर दी। भूमि उपलब्ध होते ही ग्रामीणों ने भी आगे बढ़कर श्रमदान किया और सामूहिक प्रयास से गांव तक सड़क का निर्माण कर दिया। सड़क बन जाने से अब हरिजन बस्ती के लोगों को बड़ी राहत मिली है। वाहन सीधे गांव तक पहुंच रहे हैं, जिससे बीमार या आपात स्थिति में लोगों को समय पर मदद मिल सकेगी और संभावित अनहोनी घटनाओं से बचाव होगा। रविदास कल्याण समिति पदोहड़ी के प्रधान कमलेश कुमार, उपप्रधान पवन कुमार सहित अन्य सदस्यों ने भूमि दान देने वाले परिवारों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल समस्या का समाधान है, बल्कि समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश भी देता है। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें