फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के रिक्त पद जल्द भरे जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ स्वारघाट की कार्यकारिणी ने प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर को ईमेल और व्हाट्सऐप के माध्यम से ज्ञापन भेजा। संघ ने शिक्षा खंड स्वारघाट में अध्यापकों के रिक्त पदों को वरीयता के आधार पर भरने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ के जिला उपाध्यक्ष जोगिंद्र पाल शर्मा, जिला मुख्य संरक्षक रणजीत सिंह ठाकुर, ब्लॉक महासचिव राजीव चंदेल, कोषाध्यक्ष सुखदेव शर्मा आदि ने भाग लिया।
बैठक में नई शिक्षक भर्तियों में स्वारघाट ब्लॉक को पूर्ण वरीयता दिए जाने के संदर्भ में उपनिदेशक बिलासपुर को ज्ञापन भेजा गया। कहा कि जिलाभर के लगभग 128 रिक्त पदों में से 36 पद शिक्षा खंड स्वारघाट में रिक्त हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ का मानना है कि शिक्षकों की नई भर्तियां आनुपातिक रूप से की जानी चाहिए। शिक्षा खंड स्वारघाट की कई पाठशालाओं में कई वर्षों से शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें