फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: महिला के साथ मारपीट के बाद आधा घंटा बंद रहा राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में जा रही महिला पर दुकानदार ने किया हमला
विज्ञापन

पुलिस ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन, तब बहाल हुआ यातायात

संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के तहत शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेऊ कस्बे में महिला के साथ मारपीट की घटना को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने राजमार्ग को आधे घंटे के लिए बंद कर दिया। कुछ समय के लिए दोनों तरफ जाम लग गया।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीण महिलाएं आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहीं। जब महिलाएं उठीं तो पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ से यातायात सुचारु करवाया। ग्रामीण महिलाएं सड़क के बीच बैठ गईं। वहीं मारपीट में घायल महिला करीब डेढ़ घंटे तक सड़क के बीच सोई रही। जानकारी के मुताबिक सेऊ गांव की महिला मंगलवार शाम करीब पांच बजे गांव में एक शादी समारोह में जा रही थी। इस दौरान उसके साथ अन्य महिलाएं भी थीं। जैसे ही वे सड़क से होकर गुजर रही थीं तो अचानक सड़क किनारे दुकान करने वाला एक व्यक्ति हाथ में डंडा लेकर आ गया। उसने देखते ही देखते महिला पर डंडे से हमला कर दिया। महिला खुद को बचाने के लिए भागने लगी, लेकिन इस दौरान सड़क से गुजर रही एक कार की टक्कर से बाल-बाल बची। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बिना कारण महिला पर हमला किया गया। ग्रामीणों के अनुसार पहले भी यह व्यक्ति इस महिला पर कई बार हमला कर चुका है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक आरोपी को हिरासत में नहीं लिया जाता तब तक पीड़ित महिला को सड़क से नहीं उठाया जाएगा। वहीं पीड़ित महिला ने बताया कि पिछले कई माह से यह व्यक्ति उसके व उसके परिवार के साथ मारपीट कर रहा है। आज उसने बीच सड़क पर जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीण महिलाएं सड़क के बीच पीड़ित महिला संग बैठ गई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया। पुलिस के समझाने व उचित कार्रवाई का भरोसा देने के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित महिला को एंबुलेंस की सहायता से घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मारपीट करने वाले आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने कहा कि पीड़ित महिला को अस्पताल पहुंचाया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज करने की प्रकिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें