फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर जिला को मिला महिला पुलिस थाना

Fri, 10 Mar 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, िबबिलासपुर
विज्ञापन
virbhadra singh
विज्ञापन
प्रदेश सरकार का वर्ष 2017-18 का बजट  शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रस्तुत किया। बजट में बिलासपुर जिला में महिला पुलिस थाना स्थापित करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


हालांकि, इससे पहले बिलासपुर में महिला पुलिस सेल की सुविधा थी। लेकिन, अब महिला पुलिस थाना खुलने की घोषणा से महिला वर्ग को बेहतर कानून सुविधा मिलेगी। जिला की महिलाओं का कहना है कि महिला थाना खुलने से महिलाओं की सुरक्षा होगी।

घोषणा को अमलीजामा पहनाते ही महिला वर्ग को सुविधा मिलना शुरू हो जाएंगी। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से बिलासपुर में महिलाओं से मारपीट व छेड़छाड़ कई मामले सामने आ रहे हैं। जमीन विवादों सहित कई मामलों में महिलाओं से मारपीट होने के मामले सामने आते हैं। महिला पुलिस थाना खुलने से ऐसे मामलों में कमी आएगी। उधर, महिलाओं ने भी महिला पुलिस थाना खुलने की घोषणा स्वागत किया है।
विज्ञापन


हालांकि बजट में बेरोजगार युवाओं व पेंशनर्स के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। बजट में जहां 12वीं पास बेरोजगार युवाओं को एक हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देनी की घोषणा हुई है, वहीं पेंशनर्स को दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की अदायगी की घोषणा की गई है। जिससे बेरोजगार युवाओं व पेंशनर्स में खुशी की लहर है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें