फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नारी शक्ति सम्मान समारोह में 100 महिलाएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जमथल पंचायत में युवा नेता ने सुनीं समस्याएं, प्रशासन से उठाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर की ग्राम पंचायत जमथल में शनिवार को नारी शक्ति को समर्पित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा नेता एवं समाजसेवी रोहित ठाकुर ने किया जिसमें क्षेत्र की 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक योगदान को सम्मानित करना और उनकी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में पहल करना रहा। रोहित ठाकुर ने उपस्थित महिलाओं से संवाद कर नारी शक्ति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उनके बिना किसी भी क्षेत्र में प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला मंडलों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडलों की ओर से विभिन्न समस्याएं और मांगें भी रखी गईं, जिनमें मूलभूत सुविधाएं, सामाजिक सरोकार और विकास से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। रोहित ठाकुर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इन मांगों को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा, ताकि उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में महिला मंडल प्रधान डिंपल ठाकुर, शिव राम ठाकुर, शंकर दास ठाकुर, सुभाष ठाकुर, हरिपाल, देव ठाकुर, रोशन मराठा, बंत सिंह चंदेल, कुबेर सिंह ठाकुर, हर्षित चंदेल, रोहित चौधरी, पार्थ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें