फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खनिज दोहन करते समय प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा में खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह आयोजित
विज्ञापन

कार्यक्रम में देहरादून क्षेत्र की 29 खदानों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसीसी अदाणी बरमाणा क्लब में 35वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देहरादून क्षेत्र की 29 खदानों ने भाग लिया।
भारतीय खान ब्यूरो के महानियंत्रक पंकज कुलश्रेष्ठ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में खनन एवं खनिज क्षेत्र से जुड़े विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। लोगों ने खान पर्यावरण एवं संरक्षण की शपथ ली। सभी ने अपने कार्यक्षेत्र एवं आसपास के वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने और खनिज दोहन करते समय प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले खान संचालकों को पुरस्कृत किया गया। मुख्यातिथि ने खनन एवं खनिज से संबंधित विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। खनिज संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, आधुनिक खनन तकनीकों और वेस्ट मेटिरियल के रिसाइकल, ऑर्गेनिक खाद्य सामग्री, सांस्कृतिक संरक्षण व सतत विकास से जुड़े विषयों को प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि नॉर्दर्न जोन के तहत आने वाले हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर आदि में खनिज संसाधनों की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इन क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के खनिज मिलने की संभावना है जिनका वैज्ञानिक एवं संतुलित दोहन देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने बताया कि खनन गतिविधियों को पर्यावरण संरक्षण के साथ संतुलित रखना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग, नियमों का पालन और जन-जागरूकता बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें