फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लाडी ने बरमाणा-11 को 46 रन से हराया, अवेंजर की टीम भी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदला में क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत खेले गए दो मुकाबले
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह चंदेल और दीपक ठाकुर का शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बंदला में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में लाडी-11 ने बरमाणा-11 को 46 रन से पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में अवेंजर-11 ने परनाली-11 को 26 रन से शिकस्त दी।
पहले मुकाबले में टॉस जीतकर लाडी-11 ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। राजेंद्र सिंह चंदेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि शुभम चौधरी ने 25 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरमाणा-11 की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट गंवाकर 66 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मनीष कुमार ने 14 और विकास कुमार ने 13 रन बनाए। लाडी-11 की ओर से हितेश ठाकुर ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में अवेंजर-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। भोलू ने सर्वाधिक 24 और आकाश ठाकुर ने 18 रन का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी परनाली-11 की टीम पांच विकेट गंवाकर 71 रन ही बना सकी। परनाली की ओर से मनोज ठाकुर ने 17 और अशोक ठाकुर ने 15 रन बनाए। अवेंजर-11 की ओर से दीपक ठाकुर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। इस तरह अवेंजर-11 ने मुकाबला 26 रन से अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें