फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीर खड्ड के चेक डैम पर सुरक्षा इंतजाम नदारद, तेज बहाव के बीच गुजर रहे बच्चे

विज्ञापन
सीर खड्ड को पार करते बच्चे। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : doda news
विज्ञापन
चार-पांच साल के बच्चे भी जान जोखिम में डालकर कर रहे पार,चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं की सीर खड्ड पर बने चेक डैम के ऊपर से पानी का तेज बहाव जारी है, लेकिन यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। हालात यह हैं कि चार से पांच साल के छोटे बच्चे भी जान जोखिम में डालकर चेक डैम पार कर रहे हैं। पानी की फिसलन और तेज बहाव के बीच कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद यहां न तो स्थायी रेलिंग लगाई गई है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाया गया है।
चेक डैम के ऊपर से लगातार पानी बहने के कारण सतह पर फिसलन बढ़ गई है। ऐसे में पैदल गुजरने वाले लोगों के लिए संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। छोटे बच्चों के लिए यहां से गुजरना और भी जोखिम भरा है। यदि कोई बच्चा फिसलकर तेज बहाव में गिर जाता है तो उसे बचाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सीर खड्ड में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था की कमी लोगों की चिंता बढ़ा रही है।
विज्ञापन

चेक डैम बनने के बाद यहां काफी मात्रा में पानी एकत्रित होने से झील जैसी स्थिति बन गई है। इससे क्षेत्र में पानी की उपलब्धता बढ़ी है, लेकिन जब पानी चेक डैम के ऊपर से बहता है तो इसे पार करना खतरनाक हो जाता है। इसके बावजूद लोग एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
मेला खत्म होते ही हटाई अस्थायी रेलिंग
मेले के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए चेक डैम पर अस्थायी रेलिंग लगाई गई थी, लेकिन मेला समाप्त होने के बाद इसे हटा दिया गया। अब मौके पर सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक चेक डैम के ऊपर से पानी का बहाव जारी है, तब तक लोगों की आवाजाही रोकने के लिए इसे अस्थायी रूप से बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी बोर्ड लगाने और अन्य जरूरी सुरक्षा उपाय करने की मांग उठाई है, ताकि किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन

को
चेक डैम पर पुलिस की गश्त लगाई जाएगी। इसके अलावा लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध भी किए जाएंगे, ताकि तेज बहाव और फिसलन के कारण किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
-अभिषेक बरवाल,एसडीएम,घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें